पाकुड़, मार्च 16 -- जिले में शक्ति की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वैसे तो चैत्र का नवरात्र गिने-चुने स्थान पर ही होती है।इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होने जा रहा है, जिसे लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। ​मंदिरों का हो रहा कायाकल्प में विक्की सरकार, राम सरदार, मंटू साहा लगे हैं। वहीं मालदा से आए मूर्तिकार जीवन चौधरी मां दुर्गा समेत अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को रूप देने में जुटे हैं। ​नवरात्रि के मद्देनजर शहर के मंदिरों में रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए विशेष लाइटिंग की व्...