रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर वासंतिक नवरात्र और भारतीय नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही सनातन धर्मावलंबी शक्ति की उपासना और नव वर्ष के उल्लास में डूब गए हैं। मंदिरों से लेकर घरों तक में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। नवरात्र के प्रथम दिन साधकों ने विधि-विधान से मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। विशेष रूप से महिलाओं ने सुबह और शाम की आरती में बड़ी संख्या में भाग लिया। कई मंदिरों में नव संवत्सर के आगमन पर विशेष शांति पाठ और पंचांग पूजन के अनुष्ठान भी संपन्न किए गए।पूजा पंडालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.