बदायूं, मार्च 19 -- शहर में चैत्र नवरात्रि को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाले इस पावन पर्व के लिए बाजारों में रौनक लौट आई है। श्रद्धालुओं ने पूजन और व्रत सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है, वहीं व्यापारियों ने भी भारी मांग को देखते हुए स्टॉक जमा कर लिया है। बुधवार को शहर के प्रमुख बड़ा बाजार, नेहरू चौक और खैराती चौक की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। लोग नवरात्रि को लेकर दुकानों से पूजा का सामान खरीदते नजर आए। दुकानों पर माता की सुंदर प्रतिमाएं, रंग-बिरंगी चुनरी, शृंगार सामग्री और सजावटी आरती थाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्थानीय दुकानदार नरेंद्र ने बताया कि इस बार ग्राहक नारियल और मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग करा रहे हैं, जो बेहतर कारोबार का संकेत है। हालांकि, इस वर्ष बढ़ती महंगाई ने श्रद्धालुओं...