नवादा, मार्च 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस वर्ष चैत्र वासंतिक नवरात्रि का श्रीगणेश 19 मार्च को और समापन 27 मार्च को होगा। 25 मार्च को निशा पूजा और 27 मार्च को रामनवमी मनाई जाएगी। हालांकि पूर्णाहुति का कार्य 26 मार्च की शाम से ही शुरू हो जाएगा। इस वर्ष माता डोली पर सवार होकर आ रही हैं और गमन हाथी पर होगा। नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल और ब्रह्म योग के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का संयोग बन रहा है जो शुभ फलदायक रहेगा। वैसे साल में चार नवरात्रि आते हैं। इसमें से चैत्र और शारदीय नवरात्रि महत्वपूर्ण माने गए हैं। माघ और आषाढ़ के नवरात्रि गुप्त माने जाते हैं। इनमें योगी गुप्त व्रत रखते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:40 बजे से शुरू हो रही है, जो 20 मार्च की सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया ...