नवादा, मार्च 19 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इसके स्वागत के लिए नवादा जिले के बाजारों में बुधवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। जिला मुख्यालय सहित सभी प्रमुख बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। बाजार में मां दुर्गा के पूजन के लिए कलश, नारियल, चुनरी और श्रृंगार की सामग्री की दुकानों पर सबसे ज्यादा हलचल रही। विशेष रूप से नवादा के पुरानी बाजार और मेन रोड स्थित फल मंडियों में सेब, केला और अंगूर की मांग बढ़ गई, जिससे कीमतों में भी उछाल देखा गया। पूजन सामग्री विक्रेता बिनोद लाल ने बताया कि इस साल लोगों में काफी उत्साह है। जबकि बर्तन विक्रेता दिनेन राम ने बताया कि पीतल के कलश और मिट्टी के दीपों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर है। नवरात्रि के प्रथम द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.