चैत्र नवरात्रा पर भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की आराधना
दुमका, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भी स्थानीय सभी देवी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ लगी रही। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा के रूप की मां दुर्गा की उपासना की गई। इस अवसर पर दुमका के धर्मस्थान मंदिर, पागलबाबा मंदिर, पोखराचौक स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से भक्त मंदिरों में पहुंचकर मांदुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की उपासना किया। इसको लेकर मंदिरों के बाहर भी काफी संख्या में फूल, माला सहित अन्य पूजा के सामन की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। चैत्र नवरात्रि पर 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाने के लिए धरती पर आती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.