सिद्धार्थ, मार्च 19 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है। क्षेत्र के देवी मंदिरों में नौ दिनों तक भक्ति और आस्था की गूंज सुनाई देगी। इस वर्ष नवरात्र में माता रानी का आगमन डोली पर और विदाई हाथी पर होगी। नवरात्र को लेकर मंदिरों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। पूजा-अर्चना की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घरों में भी महिलाओं ने कलश स्थापना की तैयारी कर ली है और सुबह व्रत का संकल्प लेकर विधि-विधान से स्थापना करेंगी। इसके साथ ही नौ दिनों तक नियमित पूजन, पाठ और अनुष्ठान का क्रम जारी रहेगा।श्रद्धालुओं में इस बार नवरात्र को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में भी पूजा सामग्री और व्रत से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पंडित अवधेश मिश्र ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.