एटा, मार्च 19 -- चैत्र नवरात्र शुरू होते ही जिले भर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों पर आस्था का मेला लगना शुरू हो गया है। गुरुवार को शहर के प्रमुख माता मंदिरों में भोर की पहली किरण से दोपहर तक मां दुर्गा के प्रथम शैलपुत्री स्वरूप का अभिषेक-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने घरों पर भी विधिवत कलश स्थापना एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां दीं। नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को भोर होते ही मां के भक्तों ने शुभ मुहूर्त के अनुसार घरों पर मां की चौकी एवं कलश स्थापना की और अखंड ज्योति जलाई। उसके बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया। श्रद्धालु महिलाएं एवं युवतियां घर पर किए गए हवन की आग्यारियां लेकर देवी मंदिरों में पहुंची और मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद दुर्गा सप्...