गिरडीह, मार्च 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन शुक्रवार को देवी दुर्गा के नौवें स्वरुप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। देवी दुर्गा की आराधना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर व पूजा पंडालों में पहुंच रही थी। गांधी चौक स्थित छोटकी दुर्गा मंडप, परमहंस चैती दुर्गा मंदिर मोहलीचुंआ, सार्वजिनक चैती दुर्गा मंडप कोलडीहा, सिरसिया, न्यू बरगंडा, पुराना जेल परिसर, पचंबा, गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र के बनियाडीह स्थित पूजा पंडाल, सेंट्रलपीट समेत सभी देवी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के लिए शुक्रवार को श्रद्धालु पहुंचे। शुक्रवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता दिलीप रजक, रामजी यादव, टूना सिंह आदि बनियाडीह पहुंचे और मां दुर्गे का दर्शन किया। मंदिरों व पूजा पंडालों पूजा के दौरान मंत्रोच्चार से गू...