मुंगेर, मार्च 21 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। घर व दुर्गा मंदिरों में या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै-नमस्तस्यै नमो नम: देवी मंत्र गूंजता रहा। शक्तिपीठ चंडिका स्थान, बड़ी दुर्गा सहित विभिन्न देवी मंदिरों में पूजा के लिए भक्तों की भीड़ रही। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। कतार में खड़े लोग अपनी बारी आने पर माता की पूजाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में पूजा के लिए तारापुर एवं खड़गपुर से भी लोग लोग आ रहे हैं। मंदिर में पूजा के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी दुर्गा मंदिर, छोटी दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पूजा...