मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को मां के नौवें स्वरूप सिद्धदात्री का पूजन-अर्चन विधि-विधान से किया गया। दुर्गा पाठ हो रहे घरों में तथा व्रतियों ने कन्याओं का पूजन-अर्चन कर भोजन कराया तथा उपहार दिए। जिले के प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर भोर से श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों की कतार लगनी शुरू हो गई। भक्तों ने दोपहर तक पूजन-अर्चन किया। प्राचीन परंमपरा के तहत महिलाओं ने शुक्रवार की देर रात मंगल गीतों के साथ कलश रख मातारानी का पूजन-अर्चन किया तथा चना की दाल से निर्मित पूरी को चढ़ाया। वहीं शुक्रवार की सुबह श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन मां भगवती का पूजन अर्चन सुबह से ही शुरु कर दिया था, जो देर शाम तक चला। नगर क्षेत्र के मां शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, फातिमा चौराहा स्थित मां दुर्गा मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.