मऊ, मार्च 20 -- मऊ, संवाददाता। मां भवानी की आराधना का विशेष पर्व चैत्र नवरात्र जिले के सभी देवी मंदिरों में गुरुवार को उत्साह पूर्वक पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुआ। देवी मंदिरों के कपाट अल सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना किया। लोगों ने मंदिर में देवी के सामने नारियल, चुनरी और पुष्प अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की गई। वहीं दूसरी तरफ काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत धारण किया। प्रमुख मंदिरों में श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया गया। मंदिरों में या देवी सर्व भुतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता नमस्तयै, नमस्तयै, नमस्तयै नमो नम:.. मंत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.