जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आगामी चैत्र छठ पर्व और रामनवमी उत्सव को लेकर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों और प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित विभागों को छठ घाटों पर व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।रामनवमी के मद्देनजर उन्होंने जुलूस मार्गों की सफाई, सड़क मरम्मत, जल छिड़काव, पेयजल की उपलब्धता और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए।इसके अलावा महापौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.