बुलंदशहर, मार्च 18 -- चैत्र अमावस्या पर बुधवार को छोटी काशी अनूपशहर में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। पूर्वजों की आत्म शांति के लिए श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान किया। चैत्र माह की अमावस्या पर बड़ी संख्या श्रद्धांलु छोटी काशी में गंगा स्नान करने पहुंचे। नगर के मुख्य जेपी घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट, जाह्नवी द्वार घाटों पर हर-हर गंगे जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में गोते लगाकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। मान्यताओं के अनुसार श्रद्धालुओं ने घर में सुख शांति तथा पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पुरोहितों से विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। संध्या काल में श्रद्धालुओं ने गंगा में दीपदान कर पूर्वजों को मोक्ष प्राप्ति के लिए माँ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.