हापुड़, मार्च 18 -- बृजघाट, संवाददाता। चैत्र अमावस्या पर बुधवार को एनएच-09 पर जाम का सामना करना पड़ सकता है। चैत्र अमावस्या पर गढ़ और ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। जिस कारण हाईवे पर वाहनों को दबाव बढ़ेगा। स्याना रेलवे फाटक, टोल प्लाजा और ब्रजघाट पुल पर जाम लगने की संभावना रहती है। हालांकि पुलिस-प्रशासन जाम से बचाने का इंतजाम पूरा होने का दावा कर रही है।चैत्र अमावस्या पर आज बुधवार को गढ़-ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगेगी। इसमें दिल्ली- एनसीआर समेत दूर-दराज जिलों के हजारों लोग गंगा में स्नान के लिए पहुंचेंगे। अभी से धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में भक्तों का आगमन शुरू हो गया। स्याना रेलवे फाटक, टोल प्लाजा और ब्रजघाट पुल पर जाम लगने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है। गंगा पुल के आसपास के खड़े वाहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.