चम्पावत, मार्च 30 -- लोहाघाट। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेला का समापन हुआ। समापन के बाद मड़ गावं में देर रात तक ढुस्को और खड़ी होली का गायन किया। महिलाओं और पुरुषों ने चमू देवता की वीरगाथा का गायन किया। मेला समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी, मदन कलौनी और शंकर पांडेय ने बताया कि मड़ गांव में मां कोकिला, मां जगदंबा ,लाटा देवता, भरगड़ा देव, रुद्र देव और मां भगवती महिषासुर मर्दनी की पूजा की गई। बताया कि चैतोला मेले के बाद क्षेत्र में होली गायन की परंपरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...