चम्पावत, मार्च 11 -- लोहाघाट में चैतोला मेला समिति ने डीएम मनीष कुमार से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने जिला प्रशासन से चैतोला मेले में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने समिति को मदद का आश्वासन दिया। चैतोला मेला समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि 19 मार्च से चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में चैतोला मेला होगा। उन्होंने डीएम से मेला क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कों की मरम्मत, पेयजल, खाद्यान्न, रसोई गैस, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की। डीएम ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यहां राजू धौनी, शंकर पांडेय, रामू धौनी, कृष्ण धौनी, डुंगर प्रथोली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.