चैती मेले से पहले ही गोला को 24 घंटे बिजली का आदेश
लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- नगर के ऐतिहासिक चैती मेले को लेकर इस बार बिजली व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पहले ही कदम उठा लिया है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के अनुरोध और जिलाधिकारी के प्रयासों के बाद बिजली विभाग ने गोला शहर को मेले की अवधि तक 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 132 केवी प्राथमिक उपकेंद्र गोला से पोषित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गोला टाउन से संचालित 11 केवी फीडर नंबर-1, फीडर नंबर-4 एवं शिव मंदिर फीडर को 6 अप्रैल की रात्रि 12 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए सप्लाई कोड भी जारी किया गया है। हर वर्ष छोटी काशी कहे जाने वाले गोला में लगने वाले चैती मेले के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा तो होती रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही रहती है। पिछले वर्षों में यह आदेश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.