काशीपुर, मार्च 15 -- काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में रेडक्रॉस सोसाइटी काशीपुर शाखा इकाई के तत्वावधान में चैती मेला परिसर में निशुल्क रेडक्रॉस चिकित्सा शिविर लगाए जाने को लेकर रविवार को बैठक हुई। बैठक में 15 दिवसीय शिविर संचालन के लिए दवाइयों की आपूर्ति चिकित्सकों की तैनाती, गंभीर रोगियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था समेत आईएमए एवं एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल से सहयोग लेने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के उपरांत शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। रेडक्रॉस सचिव अरुण पंत ने बताया कि 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ 22 मार्च शाम चार बजे होगा। शिविर संचालन के लिए समितियां गठित कर दी गई हैं। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य जेपी अग्रवाल ने की। यहां प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, हरीश जोशी, कौशलेश गुप्ता, डॉ. रवि यादव, डॉ. अकील हुसैन, डॉ....