काशीपुर, मार्च 22 -- काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी के ऐतिहासिक चैती मेला परिसर में रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के 15 दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मेयर ऊषा चौधरी ने दीप प्रज्वलित एवं रेडक्रॉस ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान संचालन कर रहे पूर्व सचिव हरीश जोशी ने स्वास्थ्य, सेवा और मैत्री भाव से चलने वाले 15 दिवसीय निशुल्क शिविर संचालन की जानकारी दी। वहीं पंडा परिवार ने शिविर के सफल संचालन के लिए मां भगवती से कामना की। यहां संरक्षक जेपी अग्रवाल, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा संदीप अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष अरविंद सक्सेना, जिला कोर कमेटी सदस्य सरोज ठाकुर, कौशलेश गुप्ता, संजीव शर्मा, डॉ. अकील हुसैन, मो. आरिफ, डॉ. जेड रहमान, अमरीक सिंह, गौरव रस्तो...