लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- चैती मेला तीन दिन बढ़ाए जाने के बावजूद नगर पालिका परिषद और प्रशासन की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। शनिवार को आयोजित जलपरी कार्यक्रम के दौरान तैनात महिला बाउंसरों पर अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान महिला बाउंसरों ने न सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई महिलाओं ने खुद को अपमानित महसूस करते हुए नाराजगी जताई। मेला देखने आई कई महिलाओं का आरोप है कि वे झूला झूलने के लिए पहुंची थीं और उनसे शुल्क भी लिया गया, लेकिन भारी भीड़ का हवाला देकर उन्हें झूला नहीं झुलाया गया। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। घटना के बाद मेले में मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.