लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- गोला गोकर्णनाथ। संवाददाता। छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला में सोमवार रात भोजपुरी संगीत कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शक बेकाबू होकर मंच के करीब पहुंचने के लिए आगे बढ़ने लगे। भीड़ ने मंच के करीब तक जाने के लिए कुर्सियांप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोकप्रिय भोजपुरी प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोग बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के पास जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मंच के सामने लगी लोहे की बैरिकेडिंग टूट गई और करीब 100 से अधिक कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। अचानक बढ़ी भीड़ और धक्का-मुक्की के चलते कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत की और भीड़ को पीछे हटाया। पुलिस की सतर्कता से स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.