लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- शुक्रवार की रात मेला देखने आए लोगों और झूला कर्मचारियों के बीच झूला झूलने को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोग झूले में निकासी द्वार से प्रवेश करने की जिद कर रहे थे, जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। मारपीट के दौरान एक झूला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झूला संचालक का आरोप है कि करीब 15 से 20 लोगों ने मिलकर कर्मचारी और टिकट बांट रहे एक युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित संचालक ने झूले में लगी डोलियां निकाल लीं, जिससे झूला संचालन बंद कर दिया गया। वहीं, कुछ मेलार्थियों का कहना है कि झूला और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.