काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने चैती मेले में जुआ खेल रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस को देखते ही कई अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में चालान किया गया है। शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने तंबुओं के भीतर हार-जीत की बाजी लगाते ग्राम शौकत नगर, थाना अजीमनगर (रामपुर) निवासी विक्की और मोहल्ला सिमली, थाना लक्सर (हरिद्वार) निवासी सन्नी को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 1150 रुपये और ताश की गड्डी मिली। पूछताछ में सन्नी ने बताया कि वह मेले में खिलौने की दुकान लगाता है और लालच में आकर जुआ खेलने लगा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.