चैती मेले में आई महिला के साथ पति ने की मारपीट
काशीपुर, मार्च 29 -- काशीपुर। पति व सास-ससुर के साथ चैती मेले में प्रसाद चढ़ाने आई महिला के साथ पति ने मारपीट कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिजनौर के ग्राम किरतपुर थाना चांदपुर निवासी जूही रानी ने चैती मेला चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह 26 मार्च की रात अपने पति अंजिल राजपूत, ससुर मुकेश व सास बबीता के साथ चैती मेला मे प्रसाद चढ़ाने आई थी। इस दौरान उसके पति की किसी अनजान महिला से बहस हो गई। जब उसने अपने पति को समझाने का प्रयास किया तो पति व सास-ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पति ने क्षेत्र भवन के निकास द्वार के बाहर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया तथा मेला परिसर से बाहर गाड़ी के पास भी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.