लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला से एक बुजुर्ग महिला लापता हो गई। परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर महिला की तलाश की गुहार लगाई है। बताते हैं कि शाहजहांपुर निवासी 59 वर्षीय सायरा बानो पत्नी मोहम्मद रज़ी, 31 मार्च को अपने परिवार के साथ गोला के मोहल्ला ऊंची भूड़ स्थित रिश्तेदारी में आई थीं। 1 अप्रैल की शाम करीब 8 बजे वह चैती मेला के जलपरी कार्यक्रम स्थल के पास से अचानक लापता हो गईं। बताया जा रहा है कि सायरा बानो की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह ठीक से कुछ बताने में भी सक्षम नहीं हैं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...