मुरादाबाद, अप्रैल 12 -- चैती मेला अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है,मौसम में सुधार और अवकाश के चलते काशीपुर में हो रहे चैती मेला में रविवार को ठाकुरद्वारा से बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और मेले का आनंद उठाने के साथ ही मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की। मां बाल सुंदरी देवी के काशीपुर स्थित चैती मेले में कई प्रदेशों के लोग पहुंच कर पूजा अर्चना करने के साथ ही जमकर खरीदारी करते हैं। पिछले दिनों मौसम खराब हो जाने से मेले में भीड़ कम हो गई थी लेकिन दो दिनों से मौसम साफ होने के बाद मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ना शुरू हो गई और रविवार को अवकाश होने की वजह से ठाकुरद्वारा और आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मेले पहुंचे और मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के बाद मेले का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्ता...