काशीपुर, अप्रैल 27 -- दीप पाठक, काशीपुर। जहां उत्सव, वहां स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नगर निगम चैती मेला समाप्ति के बाद 29 को सुबह सात बजे मेला परिसर में सफाई अभियान चलाएगा। मेयर दीपक बाली ने शहरवासियों से इस स्वच्छता महाअभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया है। मेयर बाली ने कहा कि चैती मेला जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अब जबकि चैती मेला समाप्त हो चुका है, हम सभी का दायित्व है कि मेले के बाद मेला परिसर की सफाई की जाए। ताकि यहां स्थित धार्मिक स्थलों की पवित्रता और स्वच्छता बनी रहे। मेयर ने सभी सामाजिक संगठनों, पार्षदों, युवाओं और आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सब मिलकर अपने काशीपुर को एक स्वच्छ और आदर्श शहर बनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.