काशीपुर, मार्च 30 -- काशीपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चैती मेले से प्राप्त हुई 13 करोड़ रुपये की धनराशि से चैती मेला क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। उन्होंने डीएम को मेला परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। सोमवार को मां बाल सुंदरी देवी उज्जैनी शक्तिपीठ में आयोजित भजन संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं का एक जीवंत महोत्सव है। यह मेला भव्य रूप लेता जा रहा है। इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन बढ़ेगा और अनेक संभावनाएं सृजित होंगी। स्थानीय विकास भी तेज गति से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.