काशीपुर, अप्रैल 2 -- काशीपुर, संवाददाता। चैती मेला परिसर के बाहर लगी अवैध दुकानों को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने जेसीबी से हटा दिया। इससे आक्रोशित दुकानदारों ने हंगामा काटते हुए ब्लॉक रोड पर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि 13 दिन तक नगर निगम तहबाजारी की रसीद काटकर शुल्क वसूली करता रहा। अब प्रशासन को उनकी अवैध दुकानें नजर आईं। उन्होंने मेला प्रशासन पर मेला ठेकेदार से मिलीभगत कर दुकानें हटवाने का आरोप लगाया। 19 मार्च से चैती मेला शुरू हुआ है। मेला परिसर से बाहर ब्लॉक कार्यालय के आसपास करीब 30-40 दुकानदारों ने हर वर्ष की तरह दुकानें लगाई हैं। गुरुवार को तहसीलदार पंकज चंदोला और नगर निगम के सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने अवैध दुकानों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। जिससे दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.