काशीपुर, अप्रैल 18 -- दीप पाठक, काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने चैती मेला की अवधि एक सप्ताह और बढ़ाने को लेकर डीएम को पत्र भेजा है। ताकि व्यापारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। डीएम को भेजे पत्र में मेयर ने कहा कि चैती मेला 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया था, लेकिन शुरुआती चार दिनों में अत्यधिक बारिश के कारण मेले की गतिविधियां प्रभावित रहीं। इसके बाद एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के चलते भी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, जिससे मेला परिसर में लगे झूले, मनोरंजन के साधन और अन्य व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- चैती मेले की अवधि 1 सप्ताह बढ़ाने को मेयर ने डीएम को भेजा पत्र मेयर ने पत्र में कहा कि मेला अवधि को 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.