लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- इस बार चैती मेले की व्यवस्था बदली है तो मेले की अब संभावित तारीख 28 मार्च तय की गई है। हालांकि अब तक इस पर अधिकारिक मुहर नहीं है। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी मनीषा धार्वे के साथ ऐतिहासिक चैती मेला की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला मैदान का भ्रमण कर साफ-सफाई, सड़क मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शौचालय, दुकानों की व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पालिकाध्यक्ष ने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.