लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग श्रीरामलीला मैदान में 19 मार्च से चैती महोत्सव एवं भारतीय नववर्ष का भव्य आयोजन शुरू होगा। आयोजन समिति की ओर से इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 19 मार्च से शुरू होने वाले इस आयोजन में 12 दिन तक भगवान श्रीकृष्ण की लीला का मंचन होगा। समिति के अध्यक्ष हरीशचंद्र अग्रवाल और मंत्री आशुतोष शर्मा ने बताया कि भव्य आयोजन के लिए विशाल द्वार ऐशबाग डीएवी कॉलेज के पास से ही बनाया जा रहा है। कोलकाता के नाट्य गुरु भास्कर बोस के संयोजन में श्रीकृष्णलीला का नाट्य मंचन 19 से 30 मार्च तक रोजाना होगा। आयोजन में कई सहयोगी संस्थाएं रहेंगी। साथ ही संस्कृति विभाग उप्र. की ओर से जादू समेत कई आयोजन किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.