लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव के सांस्कृतिक मंच की शुरुआत भक्ति बीटस भजन जैमिन विथ प्रतीक शर्मा ने गोस्वामी तुलसीदास की रचित भगवान श्रीगणेश की अत्यंत लोकप्रिय और स्तुतिपूर्ण पद वंदना गाइये गणपति जग बंदन... से शुरू हुई जिसके बाद संगीतमय हनुमान चालीसा और बृज के भजनों को फ्यूजन गिटार और बीट बॉक्स के संगीत के साथ प्रस्तुत किया। प्रतीक की आवाज में भजनों को आर्यन ने फ्यूजन गिटार और दिनेश्वर द्वारा बीट बॉक्स के संगीत से सजाया।इसके बाद सूरदास की रचित भ्रमर गीत काव्य से उद्धव जो श्री कृष्ण के सलाहकार और चचेरे भाई थे और गोपिकाओं के बीच हुए ब्रह्म ज्ञान और प्रेम ज्ञान पर हुई चर्चा पर आधारित नृत्य नाटिका का प्रस्तुति दी गई। इसका निर्देशन एवं परिकल्पना नृत्य गुरु सय्यद शमशुर रहमान (नवेद) ने किया। तबले स...