अररिया, मार्च 29 -- अररिया, निज प्रतिनिधि चैती महादशमी को लेकर शहर के ओमनगर समेत अन्य दुर्गा मंदिरों में मां भगवती के पूजन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भी उमड़ पड़ी। लोगों ने विधि विधान से मां भगवती की आराधना कर सुख शांति और समृद्धि की दुआएं मांगी। इस दौरान शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण से शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इससे पूर्व चैती नवरात्र के मौके पर विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली को महाभोग लगाया गया, जिसमें हजारों भक्तगण महाभोग का प्रसाद ग्रहण करने के लिए शामिल हुए। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा ने बताया कि चैती नवरात्र के पहली पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। षष्ठी से महानवमी तक मां को भोग लगाया ...