काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर। चैती मंदिर से मंगलवार की अर्धरात्रि मां बाल सुंदरी देवी का डोला गाजे-बाजे के साथ नगर मंदिर पहुंचा। इससे पहले चैती मंदिर में पूजा-अर्चना कर सांकेतिक बलि दी गई। मंगलवार की अर्ध रात्रि 12.30 बजे तंत्रोक्त विधि से हवन शुरू हुआ और ढाई बजे पूर्णाहुति के बाद मां को नारियल एवं जायफल की प्रतीकात्मक बलि दी गई। 3.15 बजे मां की स्वर्ण प्रतिमा को लेकर डोले में विराजमान किया गया और बुधवार तड़के 4.20 बजे मोहल्ला कानूनगोयान स्थित नगर मंदिर पहुंचा। मां बाल सुंदरी की प्रातः काल आरती की गई। बता दें कि चैती मेला मैदान स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में बीते 26 मार्च की तड़के मां भगवती का डोला आने के बाद से शहर के अलावा अन्य प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचने का क्रम जारी था। मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.