काशीपुर, मार्च 30 -- काशीपुर। चैती मेले में सोमवार तड़के मां बाल सुंदरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई शुगर मिल बाजपुर निवासी ऊषा रानी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चेन और नकदी रखी थी। ऊषा ने बताया कि मंदिर में अत्यधिक भीड़ थी और वह लाइन में लगी थीं। इसी दौरान किसी ने उनके कंधे पर टंगे बैग को काटकर छोटा पर्स चोरी कर लिया। इससे पहले खोखरा मंदिर में भी दो महिलाओं की चेन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। आईटीआई चौकी प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है, जबकि पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने चैती मेला परिसर में बनी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...