चैती नवरात्र में सजा माता का दरबार, पूजा-अर्चना से गूंजा इलाका
पूर्णिया, मार्च 23 -- कसबा, एक संवाददाता।चैती नवरात्र को लेकर कसबा क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। गुरुवार से ही पूजा-अर्चना का शुभारंभ हो गया है और एक पूजा से लेकर दशमी तक रामायण पाठ का आयोजन भी जारी रहेगा। नगर पंचायत के वार्ड 14 स्थित गुप्त काली मंदिर में इस अवसर पर विशेष रौनक देखने को मिल रही है। यह शक्तिधाम पूरे क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां दोनों पहर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह-शाम होने वाली पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि लगभग सौ वर्ष पूर्व कुम्हार टोला निवासी राजू पंडित को मां काली ने स्वप्न में द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.