सहरसा, मार्च 23 -- कहरा, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित देवना के वानेश्वर नाथ स्थान परिसर में चैती नवरात्र के अवसर पर मां वन देवी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से भक्त यहां पहुंचकर श्रद्धा भाव से पूजा कर रहे हैं। मान्यता है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण और बनासुर के बीच हुए संग्राम के दौरान यहां वन देवी (वन दुर्गा) का सदेह अवतरण हुआ था। तभी से यहां उनकी दुर्लभ और आकर्षक प्रतिमा विराजमान है। सिद्ध पीठ के रूप में प्रसिद्ध इस स्थल पर वर्षभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। प्राचीन पीपल के नीचे से मंदिर तक का सफर: स्थानीय लोगों के अनुसार प्रारंभ में यह प्रतिमा एक पुराने पीपल के वृक्ष के नीचे स्थापित थी। बाद में आठवीं शताब्दी के दौरान बिना प्रतिमा को हटाए इस स्थल पर पक्का निर्माण किया गया और पूजा-अर्चना जारी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.