मधेपुरा, मार्च 26 -- चौसा, निज संवाददाता। मुख्यालय स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर में 19 मार्च से कलश स्थापना के साथ ही लगातार पूजा अर्चना जारी है। गायत्री परिवार के चक्रधर मेहता, गोपाल साह तथा प्रमोद प्रियदर्शी के नेतृत्व में चैत्री नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापना कर दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा तथा माता गायत्री की मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। वही चिरौरी पंचायत के भवनपुरा टोला में चैती नवरात्रि के छठे दिन मंगलवार को मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। मंदिर के आचार्य पंडित नितेश कुमार झा के नेतृत्व में चैती दुर्गा मंदिर में कलश स्थापित कर प्रत्येक दिन सुबह और शाम दो पालियों में पूजा अर्चना की जा रही है। आचार्य पंडित श्री झा ने बताया कि मंगलवार को चैती नवरात्र के छठे दिन मां कात्यानी की पूजा अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि...