साहिबगंज, मार्च 19 -- राजमहल, प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र व हिंदू नव वर्ष को लेकर शहर के वार्ड नंबर दो नंबर स्थित सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार को 501 कन्याओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकली गई। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर महाजन टोली, कासिम बाजार, विवेकानंद चौक, बालू प्लॉट, गांधी चौक, मुख्य बाजार, मलखा बाबा थान, शरण पार्क,नया बाजार मोड़ तक गया। वापस कालीघाट आकर विधि विधान से पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर मंदिर परिसर लाकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालू ढोल नगाड़े, गाजेबाजे, हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा शहर के सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी। विद्यार्थी आकर्षक राम, लक्ष्मण ,बजरंगबली, मां दुर्गा, महिषासुर आदि के रूप लिए रथ में सवार होकर यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.