मुंगेर, मार्च 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के पड़हम स्थित प्रसिद्ध दुर्गा स्थान परिसर में चैती नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भव्य डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में रंग दिया। स्थानीय युवतियों एवं कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मां दुर्गा और मां काली के भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर लोग देर तक झूमते नजर आए। रंग-बिरंगी पोशाकों और तालबद्ध नृत्य ने माहौल को जीवंत बना दिया। वहीं, कार्यक्रम को देखने के लिए पड़हम सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान दुर्गा स्थान परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। डांडिया नृत्य के साथ भक्ति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.