चैती नवरात्र को लेकर मंदिरों में पूरी तैयारी, कलश स्थापना आज
पूर्णिया, मार्च 19 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। चैती नवरात्र को लेकर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग गया है। सभी दुर्गा मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और आज विधि-विधान के साथ माता का कलश स्थापित किया जाएगा। भवानीपुर प्रखंड के अकबरपुर दुर्गा मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी चैती नवरात्र धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां लगने वाले भव्य मेले को लेकर नव दुर्गा कमिटी के सदस्य जोर-शोर से जुटे हुए हैं। मंदिर परिसर को सजाने-संवारने के साथ ही सुरक्षा और सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की जा रही है। कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह उर्फ मनकुन सिंह ने बताया कि इस वर्ष चैती दुर्गापूजा को और अधिक भव्य बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.