साहिबगंज, मार्च 24 -- बोरियो। चैत्र नवरात्र को लेकर प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो गया है। चारो ओर दुर्गा सप्तमी के पाठ से मंदिर प्रांगण सहित पुरे प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो गया है। चैती दुर्गा मंदिर में मंगलवार को षष्ठी पूजा हुई। बुधवार को महासप्तमी पूजा से देवी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगें। बुधवार को महासप्तमी पूजा पर मंदिर प्रांगण से मोरंग नदी तक वारि कलश यात्रा सुबह छ्ह बजे से निकाली जाएगी। पूजा को लेकर काफी उत्साह है। चैती दुर्गा पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के प्रभु साह, बमबम साह, रंजीत साह रोहित साह, आशीष कुमार, संरक्षक ओमभगत, शंभू भगत, दीना नाथ साह, प्रधान पुजारी सुबोध पाण्डेय आदि लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...