हजारीबाग, मार्च 19 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड के बारियातु गांव स्थित देवी मंडप सह शिव मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। गुरुवार सुबह निकली इस कलश यात्रा में 201 कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा और आस्था के साथ चल रही थी। यात्रा मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई और गांव के विभिन्न मार्गों-गुरगुटिया, सतघरवा, पांडेपुर होते हुए ढेबोतरी नदी तट तक पहुंची।नदी तट पर पुरोहित अशोक पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल कलश में भरा गया। इस दौरान मुख्य पुजारी के रूप में कैलाश साव एवं उनकी धर्मपत्नी उपस्थित रहीं। इसके बाद सभी श्रद्धालु एवं कन्याएं पुनः मंदिर लौटे, जहां विधि-विधान से कलश स्थापना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.