अररिया, मार्च 19 -- अररिया, निज प्रतिनिधि कलश स्थापना के साथ गुरुवार से चैती नवरात्र शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी। इसी के साथ भक्ति भाव के साथ दुर्गा सप्तसती का पाठ शुरू हुआ। अगले नौ दिनों तक विधि विधान के साथ मां भगवती की आराधना की जाएगी। नौ दिनों तक विभिन्न रूपों की उपासना की जायेगी। चैत्र नवरात्रों के दौरान मां की पूजा के साथ-साथ अपने कुल देवी-देवताओं की पूजा अर्चना का भी विधान है, जिससे ये नवरात्र विशेष हो जाते हैं। शहर के ओमनगर एसएसबी कैम्प के पास चैती दुर्गा वैष्णवी मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजन की जा रही है। वहीं सहारा समिति दुर्गा मंदिर समेत कई मंदिरों में कलश स्थापन कर मां की आराधना की जा रही है। वहीं प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में चैती नवरात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.