पूर्णिया, मार्च 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। चैती नवरात्र के दूसरे दिन जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से मां की उपासना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पंडित गणेश झा एवं पंडित विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा तप और साधना का प्रतीक है। सच्चे मन और श्रद्धा से पूजा करने पर मन को शांति मिलती है और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। पूजा में फल एवं मिठाई का भोग लगाया गया तथा सुबह-शाम आरती की गई। मां भगवती की पूजा में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। मंदिरों में आरती के दौरान पुरुषों और महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। जलालगढ़ के संतोषी मां मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा के तहत सप्तमी के दिन प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.