बेगुसराय, मार्च 18 -- नावकोठी। चैती नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापन से हो गयी। इसको लेकर नावकोठी के एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान स्थित दुर्गा मंदिर एवं समसा पंचायत भवन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जा रही है। दुर्गा सप्तशती के पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। समसा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत महंत, सचिव निरंजन सहनी एवं कोषाध्यक्ष दिनकर कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा के पुरोहित गणेश दत्त पाठक हैं। वहीं एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान स्थित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार एवं कुमोद कुमार, तरुण कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए यहां भी विदेशिया लोक नृत्य की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.