समस्तीपुर, मार्च 28 -- सरायरंजन। प्रखंड के विभिन्न गांवों में माता दुर्गा का खोईछा भरने के लिए शुक्रवार को भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के उदापट्टी, कल्याणपुर, रायपुर, नरघोघी के पछियारी टोल स्थित ब्रह्म स्थान परिसर में बने मां दुर्गा मंदिर में चैती नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से महिलाओं में खोईछा भरने की परंपरा को लेकर गहरी आस्था दिखी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान किया गया। स्थानीय मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि देवी मां की कृपा इतनी अपार है कि कई नि:संतान दंपतियों को यहां आशीर्वाद स्वरूप संतान की प्राप्ति हुई है। इसी आस्था के कारण दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं और मां दुर्गा के दरबार में अपनी मनोकामनाएं ...