कटिहार, मार्च 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैती नवरात्रा के आठवें दिन महाअष्टमी के पावन अवसर पर पूरा कटिहार भक्तिभाव में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।महाअष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर मां की आराधना की। घरों से लेकर मंदिरों तक विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा कर मां दुर्गा का खोईछा भरा और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, कुंवारी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर भोजन कराया गया, जिसे अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।दुर्गा सप्तशती के पाठ से गू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.